नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- हिमाचल किसान सभा की सिरमौर इकाई ने मनरेगा मजदूरों व अन्य कामगारों से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को डीसी सिरमौर के जरिए ज्ञापन दिया है। किसान सभा की मांग है कि राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजीकृत कामगारों को दी जाने वाली जिन सुविधाओं को बन्द किया,है उन्हें तुरंत बहाल किया जाए।
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मीडिया से बात करते हुई किसान सभा के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौजूदा सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत कामगारों को दी जारी रही सुविधाओं को दिसम्बर 2022 में बंद किया गया है । जिसका किसान सभा द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूर भी कंस्ट्रक्शन वर्क की डेफिनेशन में आते हैं । ऐसे में मांग की जा रही है कि उनको श्रमिक कल्याण बोर्ड में सुविधाए मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पंचायत में काम करने वाले मजदूरों को चार-चार माह तक मनरेगा का वेतन नहीं मिलता है, ऐसे में किसान सभा द्वारा सरकार से यह भी मांग की जा रही है कि समय पर मनरेगा मजदूरों के भुगतान की जाए।किसान सभा ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो किसान सभा द्वारा मजदूर के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ा जाएगा ।
