सोलन (योगेश शर्मा): हिमाचल में डेंगू का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कई मामले सामने आ रहे है। सबसे ज्यादा मामले सोलन जिला में सामने आए हैं। क्योंकि बॉर्डर एरिया परवाणु में सामने आए हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अभी तक जिला में डेंगू के कुल 580 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं रोजाना जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में 12 से 15 मामले डेंगू के सामने आ रहे है। बता दें कि जिला सोलन में डेंगू का पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र परमाणु में 31 जून को सामने आया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने कहा कि जिला में बढ़ रहे डेंगू मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए वहां के स्थानीय नगर परिषद, जल शक्ति विभाग के साथ बैठक की गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे लोग अपने घरों के बाहर पानी खड़ा ना होने दें। वही जब भी घरों से बाहर निकले तो पूरी बाजू के ही कपड़े पहने ताकि मच्छर ना काट सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जो भी दिशा निर्देश जारी कर रहा है, उसे बरता जाए। वहीं लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
