नाहन/देवेन्द्र कुमार:सिरमौर जिला में ड़ेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग द्वारा जिला सिरमौर के संवेदनशील इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है । वहीं लोगों को भी ड़ेंगू की रोकथाम बारे जागरूक किया जा रहा है।
सीएमओ सीएमओ डॉ अजय पाठक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में रोजाना 25 से 30 मामले डेंगू के सामने आ रहे हैं। जिला सिरमौर में वर्तमान में 400 से अधिक मामले डेंगू के है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा डेंगू के मामलों में गिरावट दर्ज अवश्य की गई है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घर के आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें क्योंकि इसमें मच्छर पैदा होने से सबसे ज्यादा ड़ेंगू फैलने की संभावना रहती है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे समय में लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने की आवश्यकता रहती है ताकि मच्छरों के काटने से बचाव हो सके।
