By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विभाग ने शुरू किया ग्रीन टैक्स बैरियर…मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहन चालक जता रहे टैक्स पर आपत्ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विभाग ने शुरू किया ग्रीन टैक्स बैरियर…मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहन चालक जता रहे टैक्स पर आपत्ति
himachalNews

विभाग ने शुरू किया ग्रीन टैक्स बैरियर…मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहन चालक जता रहे टैक्स पर आपत्ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/29 at 4:19 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू में जुलाई माह में आई बाढ़ के बाद अब मनाली में पर्यटकों का आना एक बार फिर से शुरू हो गया है ।ऐसे में पर्यटन विभाग के द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के चालकों से ग्रीन टैक्स लिया जा रहा है,तो वही बाहरी राज्यों के चालक भी इस टैक्स पर आपत्ति जता रहे हैं।

सड़क ठीक नहीं तो क्यों दे ग्रीन टैक्स

चालकों का कहना है कि जब सड़क ही ठीक नहीं तो वे किस बात का टैक्स दे। वही इसी बात को लेकर पर्यटन विभाग के कर्मचारी व चालकों के बीच आए दिन बहस भी हो रही है। जुलाई माह में आई आपदा के बाद से जिला कुल्लू में भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई करने के लिए अभी काफी समय लगेगा। टूटी सड़कों को भले ही वाहन योग्य कर दिया गया है। लेकिन अभी भी सड़के पहले जैसी चकाचक तो नही हुई है। वही, मनाली में बाढ़ के कारण से सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। यहां पर होटल सहित स्थानीय लोगों को बहुत अधिक नुकसान पहुँचा। कई घर , होटल व लोगों की जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गए। यही नहीं बाढ़ की भेंट मनाली का ग्रीन टैक्स बैरियर भी चढ़ा था। हालांकि बीते अढ़ाई माह से मनाली आने वाले सैलानियों से ग्रीन टैक्स नहीं लिया जा रहा था। लेकिन बीते करीब चार दिनों से एक बार फिर मनाली में प्रवेश करने से पहले अब यहां पर सैलानियों को ग्रीन टैक्स देना पड़ रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से ग्रीन टैक्स लेने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। यही नहीं ग्रीन टैक्स देते हुए यहां पर कई सैलानी ग्रीन टैक्स बैरियर पर बैठे कर्मचारी से भी उलझते हुए नजर आ रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि अभी तक रोड की वैसी कंडीशन नहीं है। जैसी पहले थी। ऐसे में ग्रीन टैक्स लेने का क्या औचित्य है। गौर रहे कि जहां पहले मनाली पहुंचने के लिए 45 मिनट लगते थे। लेकिन अब आपदा के बाद से करीब 2 से तीन घटे का समय लग रहा है। ऐसे में सैलानी ग्रीन टैक्स देने में आनाकानी कर रहे है।

ग्रीन टैक्स की राशि से सैलानियों को होगी सुविधा

जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा का कहना है कि सैलानियों का मनाली आना शुरू हो गया है और पर्यटन विभाग के द्वारा मनाली में ग्रीन टैक्स भी अब बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से लिया जा रहा है ।सड़कों की मरम्मत का कार्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है और फिलहाल किसी भी प्रकार का टोल नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में ग्रीन टैक्स की राशि से मनाली में सैलानियों को सुविधा के लिए कई कार्य पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे है।

TAGGED: Kullu Manali green tax
Chandrika September 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूलों में बच्चे खेल खेल में सीखेंगे अंग्रेजी भाषा.. स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों ने सीखी अंग्रेजी विषय पर बारीकियां
Next Article प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगेगा असूज नवरात्रि मेला,तैयारियां शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?