राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी इसमें कोई शक नहीं हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से अभी ही तेवर दिखाना शुरू हो गया हैं, जबकि 5 साल का लंबा सफर हैं हो काटकर ही तय होगा, इसलिए विपक्ष को धैर्य रखना चाहिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तो विधायकों ने अपनी कोठियांभी खाली नहीं की है और वह अभी से ही सरकार पर बरसना शुरू हो गए हैं। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी,इसमें कोई शक नहीं हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में लग्जरी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मामले पर कहा है की यह एक बड़ा स्कैम है इसका आने वाले समय में भंडाफोड़ किया जाएगा क्योंकि देशभर में लग्जरी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन किए जाने पर पाबंदी लगाई गई थी बावजूद इसके भी हिमाचल प्रदेश में लग्जरी गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन हुई है जिसको लेकर उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर इसे मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र बताया। उन्होंने जयराम सरकार को भर्ती और घोटाले की जननी बताया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार को इतिहास में भर्तियां घोटाले करने वाली सरकार के नाम से जाना जाएगा।
नशा माफिया ओर खनन माफिया पर कसी जाएगी नकेल
प्रदेश में हिमाचल सरकार की ओर से नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही हैं। उन्होंने अवैध खनन को लेकर खनन माफिया पर शिकंजा कसने का दावा किया और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया हैं।
