मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मतदान हो रहा है और लोग भी अपने घरों से निकलकर बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंच रहे हैं। जिला निवार्चन अधिकारी एंव उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एडीसी मंडी जतिन लाल और एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने भी मतदान किया। लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया। उधर गर्ल्स स्कूल मंडी और बॉयज स्कूल मंडी में बने पोलिंग बूथ पर भी लोग लाइनों में लग कर मतदान कर रहे है। मंडी सदर विधानसभा निवार्चन अधिकारी एंव एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने गर्ल्स स्कूल मंडी पोलिंग बूथ पर मतदान कर कहा कि उन्होंने पहला वोट कास्ट किया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाने में इतनी मेहनत की है इसलिए लोग जिस तरह से शिवरात्री के पर्व को मनाते है उसी तरह से लोकतंत्र के इस महापर्व को भी मनाए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 78 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार 80 प्रतिशत से उपर मतदान लोग करे। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लोग भी अपने घरों से निकलकर बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंच रहे है। लोगों में मतदान को लेकर इतना उत्साह है कि पोलिंग स्टेशनों के बाहर लाइने लग गई है।
मंडी के ब्यॉज स्कूल के पोलिंग बूथ पर लोगों की वोट करने के लिए लाइनें लगी रही। वार्ड नं 4 के मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने नई सरकार बनाने को लेकर मतदान कर दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश में काम हुआ है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बनने वाली नई सरकार से उन्हें उम्मीद है कि वे युवाओं को रोजगार देगें, मंहगाई पर लगाम लगाएंगेे। ओम चंद कपूर, मण्डी निवासी जिनकी उम्र 99. 9 महीने हैं, उन्होंने बूथ पर आकर खुद मतदा किया। उन्होंने कहा कि अभी मुझ मै चलने फिरने की ताकत है और उन्होंने महंगाई के मुद्दे को देखकर वोट किया है।
