चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चुराह वन मंडल में वन विभाग के डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को वन विभाग ने निलंबित कर दिया है.बता दें की मक्कन चाचूल में केएफडब्ल्यू प्रोजेक्ट के माध्यम से बनाई गई कमेटी में किए बदलाव के चलते यह कार्यवाही हुईं है.बताया जा रहा है की उक्त दोनों कर्मचारियों ने 14 लाख रुपए का हेर फेर किया है.जिसके बाद विभाग ने जांच बिठाई और दोनो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही है.
बता दें कि पिछले काफी समय से शिकयत इसके बारे में की गई थी वन विभाग में किसी तरह की गड़बड़ी को लेकर वन विभाग सख्त दिखाई दे रहा है.मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने जानकारी के माध्यम से बताया कि तीसा रेंज के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित किया है । उनका कहना है की तीसा रेंज के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है उनके ऊपर 14 लाख रुपए के हेर फेर के आरोप लगे है वन विभाग आगामी कार्यवाही कर रहा है ।
