संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश 14 वीं विधानसभा में पहली बार चुनाव जीत कर आए 23 विधायकों के लिए आयोजित दो दिन का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में पार्लियामेंट रिसर्च स्टडीज की टीम की ओर से विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान में विधायकों को संबोधित किया ।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को संसदीय प्रक्रिया और संवैधानिक विषयों पर, नियमों का ज्ञान होना आवश्यक हैं। विधायक के लिए समय की सीमा अवधि में अपनी बात को रखना, ऑनलाइन कामकाज निपटाना और उसे प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना जरुरी हैं। इसके लिए दो दिन का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नए विधायकों के लिए काफी कारगर साबित होगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बार विधानसभा में 23 नए विधायक पहली बार चुनकर आए हैं जबकि 3 विधायक उपचुनावों में जीतकर आए हैं। ऐसे में आयोजित प्रशिक्षण इनके काफी लाभदायक साबित होगा और प्रदेश के बजट सत्र से पहले यह प्रशिक्षण लाभदायक होगा।
