संजीव महाजन,नूरपुर: भाजपा सरकार के कार्यकाल में नूरपुर क्षेत्र की पंचायत ममूहं गुरचाल अनदेखी का शिकार हो कर रह गई है l कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उक्त पंचायत के अनेक गांवों को आपस में जोड़ने के लिये करोड़ों की सडकें स्वीकृत की गई थी लेकिन पांच साल बीतने पर भी भाजपा सरकार औऱ वन मंत्री उन्हें धरातल पर उतारने पर नाकाम रहे है। यह बात पूर्व विधायक अजय महाजन ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान में पंचायत ममूहं गुरचाल में लोगों से संवाद करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में उक्त पंचायत में गुरचाल से सनोह मैहंरका , गुरचाल से हरिजन बस्ती ठेहड, मेरहका से त्रिलोकी नाथ मंदिर के सड़क का निर्माण किया गया था जबकि गुरचाल से भगोला, भडकी सड़क व गुरचाल से कुखेड सड़क और सलोह से गाली टियाला के लिए स्वीकृत सड़कों को पांच सालों में नहीं बनाया गया। अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में विकास के नाम पर कांग्रेस की योजनाओं पर भाजपा की ओर से अपने नाम की पट्टिका लगाना ही एकमात्र उपलब्धि रही है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान हो चुकी है डबल ईंजन की सरकार से हर वर्ग दुःखी है। प्रति दिन अनेक लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि ज़न आर्शीवाद से इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर जनता के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत के सनोह गांव के सौंजी राम, चैन सिंह पठानिया, तिलक राज उर्फ बिल्लों,विजय कुमार ,पंकु चौधरी, कृष्णा देवी, निर्मला देवी , निशा देवी ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। अजय महाजन ने उन सबका कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करते हुए पार्टी में शामिल होने का धन्यवाद किया ओर आश्वस्त किया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह विकास की गति को तेज करेंगे।
