विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन करते हैं और इस दौरान नगदी, सोना और चांदी चढ़ावे के रूप में दान करते हैं। रविवार को पंजाब के एक श्रद्धालु परिवार ने चिंतपूर्णी मंदिर में 3 किलो 65 ग्राम का चांदी का छत्र माता के दरबार में अर्पित किया। यह चांदी का छत्र श्रद्धालु परिवार ने शाम 4 बजे के करीब मंदिर में दान किया। इस दौरान मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह और सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा भी उपस्थित रहे।

इस चांदी के छत्र की कीमत दो लाख से ऊपर बताई जा रही है। जब समर न्यूज़ ने श्रद्धालु से इस दान किए हुए छत्र के बारे में बातचीत करना चाहा तो श्रद्धालु परिवार ने मना कर दिया। उन्होंने कहा की वह इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं करना चाहते हैं। उनकी ओर से गुप्त दान किया गया है। वहीं मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि 3 किलो 65 ग्राम का सोने का छत्र एक पंजाब के श्रद्धालु द्वारा गुप्त दान के रुप में चढ़ाया गया है।
