ज्वालामुखी:कपिल शर्मा (TSN)-विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्रों से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है.ऐसे में महाराष्ट्र से आए एक परिवार ने मां ज्वाला को 11 किलो 716 ग्राम वजन का चांदी का छात्र अर्पण किया.इस मौके पर मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार लिपिक पिंकू कुमार ने मां ज्वाला की फोटो और चुनरी देकर श्रद्धालुओं को सम्मानित किया।
श्रद्धालुओं ने अपने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मां ज्वाला के आशीर्वाद से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई इसलिए उन्होंने मां के दरबार में आकर के चांदी के छत्र की भेंट अर्पण की है माता रानी का आशीर्वाद उन पर और उनके परिवार पर सदा बना रहे ऐसी उन्होंने प्रार्थना की है।मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी ने बताया कि जो भी श्रद्धालु मां ज्वाला जी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं और दान दिल खोलकर कर रहे हैं उनका मंदिर प्रशासन की ओर से मां की चुनरी और माता की फोटो समृद्धि चिन्ह के रूप में देकर के मान सम्मान किया जाता है। मां ज्वाला के प्रति श्रद्धालुओ की श्रद्धा अद्भुत है।
