हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-बड़सर के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर अब बीजेपी में शामिल हो गए है।बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा से उपचुनाव में टिकट लेने में भी सफलता हासिल की है। कांग्रेस से बागी होने के बाद पहली बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं। ऊना और हमीरपुर जिला की सीमा गलू के पास बड़सर भाजपा और समर्थकों द्वारा इंद्रदत्त लखनपाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान इंद्रदत्त लखनपाल के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला ।
नए घर में बहु बन कर आए है…भाजपा के सिखने पड़ेंगे तौर तरीके
भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि आज नए घर में बहु बन कर आए है और भाजपा के तौर तरीके सीखने पडेंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्कारी बहू है और लडाई झगडा नही करेगी और विधानसभा के कोने पर जाकर कांग्रेस के जहर को खत्म करेंगे।इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री सुक्खू को बताया गया कि सरकार ठीक काम नही कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों के कारोबारों पर सरकार छापे डलवाए जा रहे है तो विधायको के घरों के आगे डंगे लगवा रहे है,लेकिन अब कुछ नही होगा। इन चुनावों में जनता की अदालत अब सरकार का फैसला करेगी। उन्होने कहा कि राज्यसभा टिकट के लिए हिमाचल से न होकर बाहर से उम्मीदवार तैयार कर दिया,जिसके चलते मनु सिंघवी को वोट नही किया।
इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस का विधायक भाजपा में मिलने पर बहुत चर्चाओं का दौर जारी है। उन्होने कहा कि 25 करोड रूपये लेने की बातें की जा रही है,लेकिन 25 करोड कहां से आए है यह तो कांग्रेस के लोग ही बता सकते है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग यह झूठा दुष्प्रचार कर रहे है ।लखनपाल ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों, एसएमस करूणामूलक नौकरी वालों से सत्ता में आने पर पालिसी बनाने का वायदा किया था लेकिन कांग्रेस सरकार में आने के बाद इन पर काम नही हो सका ।लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हर अपने चहेतों को केबिनेट रैंक दिए जा रहे है और फिजूल खर्च कर रहे है तो यह पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के डीए को नकारा जा रहा था और मुख्यमंत्री को बताने के बावजूद भी काम नही किए गए है।इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि चपरासी के तबादले के लिए महीनों लग रहे है और विधायकों की बात सुनने के लिए मुख्यमंत्री के पास समय नही था इसलिए विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आज कांग्रेस से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ लोगों की इज्जत नही है तो ऐसी पार्टी में रहने का कोई फायदा नही है। इस मौके पर राज्यसभा सासंद सिकंदर कुमार, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर, बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, बड़सर भाजपा महामंत्री संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
