विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के प्रति लोगों की सच्ची आस्था और लग्न है। यही वजह है कि आए दिन मंदिर में श्रद्धालु माता रानी को सोने और चांदी की भेंट अर्पित करते है। अब मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के श्रद्धालु ने चांदी का छत्र चढ़ाया है। आज सुबह ही मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के कोटकपूरा के श्रद्धालुओं ने 627 ग्राम का चांदी का छत्र माता रानी के चरणों में भेंट किया।
चिंतपूर्णी में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की माता के प्रति आस्था इतनी गहरी है कि सोना चांदी से लेकर बहुमूल्य वस्तुएं मंदिर में दान करते हैं। वहीं जब श्रद्धालु से बात करनी चाही तो उन्होंने नाम ना बताने की शर्त पर बताया उनके परिवार की माता के प्रति गहरी आस्था है और पिछले काफी लंबे समय से वह माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने आते है।
वहीं सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी महावीर कालिया ने इन भक्तों की ओर से दिए गए छत्र को माता को अर्पित किया और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना भी करवाई गई। बताते चलें 2 दिन पहले भी पंजाब के श्रद्धालुओं में मंदिर में सोने का मुकुट ओर चांदी के बर्तन सहित छत्र मंदिर में चढ़ाया था।
