चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चंबा जिला की मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के छोटे स्नान के बाद वापस आ रहे श्रद्धालुओं को काफी दिक्क़तो का सामना करना पडा।दरअसल पिछले कल छोटे स्नान के बाद इतनी ज्यादा लोगों को भीड़ वहां इकठ्ठी हो गई कि उन्हें वापसी में काफी परेशानी हुई ।
बता दें कि गौरीकुंड से धनछो के लिए आने के दो मार्ग है जो करीब 2 किलोमीटर नीचे सुंदरासी में जाकर मिलते हैं। जो लोग नाले की तरफ से आ रहे हैं,वहां रास्ते में पानी का बहाव तेज होने की वजह से लोग फंस चुके थे।लोगों ने खुद नाले में पत्थर डालकर वहां से नाला पार करने की कोशिश की। हालांकि प्रशासन ने उस रास्ते से लोगो को आने से मना तो किया था लेकिन भीड़ इतनी जायदा थी तो दोनों रास्तों से लोग वापस आ रहे थे।राहत की बात यह रही की इतनी कड़ी मुशक्त के बाद वहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। इसलिए लोगों ने प्रशासन पर भी काफी सवाल उठाए हैं।
