By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा के बाहर गरजी महिला कांग्रेस..बीजेपी विधायक हंस राज के खिलाफ की कार्रवाही की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा के बाहर गरजी महिला कांग्रेस..बीजेपी विधायक हंस राज के खिलाफ की कार्रवाही की मांग
himachalpolitical

विधानसभा के बाहर गरजी महिला कांग्रेस..बीजेपी विधायक हंस राज के खिलाफ की कार्रवाही की मांग

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/27 at 4:54 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का अंदर और बाहर दोनो तरफ धमाकेदार आगाज हो गया है।विधानसभा के अंदर जहां विपक्ष ने प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर वाकआउट कर दिया। वहीं,सदन के बाहर महिला कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेटी ने भाजपा विधायक हँसराज के खिलाफ दी शिकायत में FIR दर्ज हुई,लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ कार्रवाही क्यों नही की।अलका लांबा ने कहा कि भाजपा विधायक हंस राज के खिलाफ कार्रवाही की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने पहुँचे है।इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में थी जिसके कारण कार्यकर्ताओं व पुलिस महिला जवानों के बीच हल्की झंडप हो गयी।

पुलिस ने FIR के बाद भी विधायक हंसराज से पूछताछ क्यो नही की?- अलका लांबा

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि लड़की की शिकायत पर भाजपा विधायक हंस राज पर पुलिस ने कार्रवाही क्यों नही की।उन्होंने कहा कि पुलिस ने FIR के बाद भी विधायक हंसराज से पूछताछ क्यो नही की,क्यों भाजपा विधायक का फोन जब्त नही किया,जिसके माध्यम से उसने लड़की को अ*श्लील मैसेज व फ़ोटो भेजे है।महिला कांग्रेस ने मांग की कि फ़ोन जब्त किए जाएं और उनके फ़ोन की फोरेंसिक जांच की जाएं। और अगर वो दोषी पाएं जाते है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की जाएं। लांबा ने कहा कि 9 अगस्त को भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करवाती है,लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाही नही करती है और मामले को दबा के रखती है।मामला मीडिया में आने के बाद भाजपा के आलानेता बेटी पर एफ आई आर वापिस लेने का दबाव बनाती है.भारी दवाब के बाद बेटी एफआईआर वापिस लेती है। लेकिन उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ एफ आई आर वापिस नही होगी महिला कांग्रेस यह सुनिश्चिग करेगी और विधायक के खिलाफ कार्रवाही होने तक जांच की मांग करती रहेगी।

ये था पूरा मामला

बता दें कि भाजपा विधायक के खिलाफ उसी के विधानसभा क्षेत्र की भाजपा बूथ अध्यक्ष बेटी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी.जिसमे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीजेपी विधायक हंसराज उससे चैट पर अ*श्लील बातें करता है और न्यूड फोटो मांगता है.उसने कहा कि उसने एक काम के सिलसिले में विधायक से बात की थी। इस पर विधायक उससे मिलने के लिए कहने लगा और अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाने लगा. पुलिस को एफआईआर में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की पीड़ित बेटी ने यह भी बताया था कि आरोपी विधायक के कार्यकर्ता उसे लगातार चैट डिलीट करने के लिए धमकी देते हैं और अपने जान को खतरा बताया था। एफ आई आर दर्ज कराने के दस दिन बाद लड़की ने अपने आरोपों से यू टर्न ले लिया और कहा कि वो मानसिक तनाव में थी जिसकी वजह से उसे गलतफहमी हो गयी थी। एफआईआर कराने वाली लड़की ने स्वयं एक वीडियो जारी करते हुए FIR वापस लेने की बात कही थी।

TAGGED: Shimla mahila congress protest
Chandrika August 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के छोटे स्नान के बाद वापस आ रहे श्रद्धालु हुए परेशान
Next Article हिमाचल विधान सभा में उठा कंगना रनौत के बयान का मुद्दा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?