By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: DGP संजय कुंडू बोले… पिछले वर्षों से बेहतर हुई बद्दी की स्थिति, लेकिन अन्य जिलों से ज्यादा है यहां क्राइम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > DGP संजय कुंडू बोले… पिछले वर्षों से बेहतर हुई बद्दी की स्थिति, लेकिन अन्य जिलों से ज्यादा है यहां क्राइम
himachalNews

DGP संजय कुंडू बोले… पिछले वर्षों से बेहतर हुई बद्दी की स्थिति, लेकिन अन्य जिलों से ज्यादा है यहां क्राइम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/14 at 5:07 PM
Share

नालागढ़ :जगत सिंह – जिला पुलिस बद्दी के मुख्यालय में पहुंचने पर डीजीपी संजय कुंडू का जिला पुलिस बद्दी के एसएसपी समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। संजय कुंडू इस दौरान मीडिया से भी रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि 5-6 साल पहले से जिला पुलिस बद्दी की स्थिति में काफी सुधार आया है और पुलिस ने सीसीटीवी का आंकड़ा 5000 से पार कर लिया है और इन्हीं सीसीटीवी कैमरा की मदद से काफी मामलों को सुलझाया भी गया है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भी भेजा जा चुका है।

डीजीपी ने कहा कि बद्दी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 40000 के करीब गाड़ियों की आवाजाही रहती है, जिसको लेकर जिला पुलिस बद्दी चाहे कॉविड काल की बात की जाए या फिर प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कों और पुलों के टूटने की बात हो उसमें पुलिस ने ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारु रखा है । उन्होंने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ के माध्यम से प्रदेश सरकार से बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भी एक ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने की मांग उठाई ताकि ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू ढंग से सही किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बद्दी का ज्यादातर क्षेत्र हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब से सटा हुआ है । जिसके चलते यहां पर क्राइम भी बहुत ज्यादा है और इस बार पिछले साल की मुताबिक आर्म्स एक्ट के भी कई मामले सामने आए हैं । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बद्दी द्वारा हत्या के मामले हो या अन्य मामले उन्हें सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

क्राइम को 1 दिन में नहीं किया जा सकता खत्म

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा क्राइम माइनिंग ,नशा, टोल मेडिकल डिवाइस पार्क व रेलवे लाइन को लेकर होता है, जिसको लेकर पुलिस आरोपियों से दो कदम आगे है और रहेगी भी। संजय कुंडू ने कहा कि क्राइम को 1 दिन में खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन उसे धीरे-धीरे खत्म करने की पुलिस की ओर से कोशिश जारी है । उन्होंने कहा कि क्राइम को लेकर जिला पुलिस के एसएसपी मोहित चावला अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बद्दी की ओर से समय-समय पर कई अभियान चलाए गए हैं जिसके तहत उन्होंने जागृति अभियान के तहत 50000 से ज्यादा महिलाओं को जागरुक भी किया जा चुका है।

TAGGED: BBN DGP Sanjay kundu
Chandrika September 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एबीवीपी से भाजयुमो में डायरेक्ट एंट्री .. मात्र 25 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Next Article सनातन धर्म को खत्म करने से पहले ही खत्म होगा इंडिया गठबंधन – गोविंद ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?