बीबीएन : जगत सिंह -उपमंडल नालागढ़ में एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मरजीना उर्फ बैबी निवासी गोबिंदगढ़ मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद हनीफ पुत्र गुलाम हैदर वार्ड-2 नालागढ़ ने बताया कि अपने दामाद को रोजगार के लिए पंजाब की एक एजेंट मरजीना के जरिए मलेशिया भेजने का वादा किया। जिसे भेजने से पहले 75 हजार रूपये लिए। टिकट के जरिए पहले थाइलैंड भेजा, जहां एक व्यक्ति ने 50 हजार लिए और फिर मलेशिया ले गए। इस दौरान फिर बस स्टैंड बैठाकर चला गया। इस दौरान पुलिस ने इसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया। जब एजेंट से छुड़वाने के लिए बात की तो फिर से डेढ़ लाख रूपए लिए। जिसके बावजूद भी रिहा नही करवाया गया। पुलिस ने थाना नालागढ़ के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
नालागढ़ में करवाया मामला दर्ज, जांच कर रही पुलिस
नालागढ़ एसएचओ कुलदीप शर्मा ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है । जल्द ही इस पर कारवाही की जाएगी और आरोपी महिला को गिरफ्तार करके आगामी जांच की जाएगी।
