संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की सुलयाली पंचायत में डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब ने एकदिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया । जिसमें टूर्नामेंट के शुभारंभ पर रिटायर्ड कर्नल यशपाल पठानिया ने किया ओर रेणु कटोच ,सुनील भारद्वाज ,अजय कौशल भी इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही है और टूर्नामेंट विजेता टीम को दस हजार रुपया नगद व ट्राफी वहीं द्वितीय स्थान पर 7100 रुपया व ट्राफी ओर तृतीय स्थान पर ट्राफी इनाम के रूप में दी जाएगी। इस टूर्नामेंट को करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-कूद प्रतियोगिता जागरुक करना व नशे से दूर रखना।
मुख्यातिथि रिटायर्ड कर्नल यशपाल पठानिया ने बताया कि डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब सुलयाली ने एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया हैं। हम यहां इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए हैं। डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब इसके प्रधान जानू पठानिया और क्लब के सदस्यों की बच्चों व युवाओं में खेलों के रुचि बढ़ने की एक बहुत अच्छी पहल हैं। इससे बच्चों युवाओं को नशे की ओर बढ़ने से रोक कर खेलों की ओर जागरूक किया जा रहा हैं। हम इस पहल के लिए इनका धन्यवाद करते है और इसके सहयोग करने के लिए इनके साथ हैं।
क्लब प्रधान सौरभ उर्फ जानू पठानिया ने कहा कि हम हर वर्ष की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट करवा रहे हैं। यह हमारा पांचवां टूर्नामेंट हैं। दिसंबर में हम क्रिकेट का टूर्नामेंट करवाते है और इस महीने वालीबॉल का टूर्नामेंट करवाते हैं ताकि हम बच्चों को जागरूक कर सके ओर नशे से दूर कर सके ताकि सभी स्पोर्ट्स के प्रति ज्यादा भागीदारी ले और नशे से दूर रहें ।
