सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- ठोडो मैदान सोलन में शुक्रवार से 64वीं अंडर-19 गर्ल्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है जिसमें 534 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । सुबह 8 बजे से ही ठोडो मैदान सोलन में वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मैच शुरू हो चुके हैं, जिसमें अपनी प्रतिभा का जौहर खिलाड़ी दिखा रहे है।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया शुभांरभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया, इस दौरान उनके द्वारा ध्वजा रोहण किया गया । वहीं मार्च पास्ट की सलामी भी उनके द्वारा ली गई,मार्च पास्ट में जिला के 12 जिलों की टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई की,स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल ने कहा कि सोलन इस बार राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है । बेहतर सुविधाएं यहां खिलाड़ियों को मिले इसके लिए कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बच्चे आगे आकर अपने जिला प्रदेश व देश का नाम रोशन करें,इसके लिए स्कूल प्रबंधन भी अहम भूमिका निभा रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने, छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
