सोलन :योगेश शर्मा- सोलन शहर के जौनाजी रोड पर एचआरटीसी बस का अचानक डीजल खत्म होने के कारण जाम जैसी स्थिति सड़क में बन गई। सड़क तंग होने की वजह से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया । ऐसे में जल्दबाजी में दूसरी बस से पेट्रोल मंगवाया गया लेकिन इस दौरान जाम जैसी स्थिति जौनाजी रोड पर बन चुकी थी।
तंग सड़क से बने जाम जैसे हालात
बता दें कि जौनाजी रोड पहले ही तंग है और ऐसे में यहां पर बस खराब होने से जाम ज्यादा लग चुका था। हालांकि जब बस स्टार्ट हुई तो उसके बाद जाम खुल पाया। वहीं ट्रेफिक में फंसे ट्रक के चालक ने बताया कि वह ट्रक लेकर जौणाजी रोड़ पर जा रहा था। अचानक से मोड़ पर यह बस रुक गई। जिसकी वजह से उनका ट्रक भी जाम में फंस गया। अब डीज़ल मंगवा कर बस में डाला गया है अब इसे स्टार्ट कर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि बस में डीज़ल काफी कम था। चढ़ाई में यह पैट्रोल पीछे की ओर हो गया और बस बीच सड़क पर रुक गई।
बता दें कि एचआरटीसी की बसों के खराब होने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन प्रशासन इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। वीरवार को हई यह घटना शहर के समीप की थी ऐसे में सवारियों ने पैदल आना ही मुनासिब समझा लेकिन गांव में बसे खराब होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि ऐसी बसों का रखरखाव कर इन्हें ठीक रखा जाए ।
