By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी,पहुंचे श्रद्धालु, भंडारों का हुआ आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी,पहुंचे श्रद्धालु, भंडारों का हुआ आयोजन
himachalReligion

शिमला में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी,पहुंचे श्रद्धालु, भंडारों का हुआ आयोजन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/30 at 5:17 PM
Share
भावना शर्मा: राजधानी शिमला राम नवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज नवरात्रि का भी अंतिम दिन हैं ऐसे में जहां मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा अर्चना की गई तो वहीं प्रभु श्री राम का जन्मदिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिमला के राम मंदिर में इस उपलक्ष्य पर विशेष पूजा अर्चना की गई और राम नवमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
मंदिर में सुबह से ही आरती और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी। शहरवासियों के अलावा शिमला घूमने आए सैलानी भी राम मंदिर माथा टेकने पहुंचे। वहीं प्रभु राम के जन्म पर राम मंदिर सूद सभा ने रामकथा का आयोजन किया, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन संबंधी बातें बताई गई। रामनवमी पर आज सारा दिन मंदिर में भंडारा लगा रहेगा। वहीं शाम 6 बजे के बाद मंदिर में कीर्तन किया जाएगा।
इस अवसर पर शाम के समय श्रद्धालु और सूद सभा की ओर से बुलाए गए कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।  पुजारी सुखदेव शर्मा का कहना है कि भगवान राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर वर्ष हिंदू धर्म में आज के दिन पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन नवरात्रि और रामनवमी दोनों के ही व्रत किए जाते हैं।
कई जगह भंडारों का आयोजन
शिमला के हर मंदिर में और कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का स्वाद चखा 12 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
TAGGED: Bhandars, celebrate, Devotees, Ram Navami, Shimla
admin March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन जौनाजी रोड पर डीजल हुआ खत्म तो चढ़ाई में हांफने लगी HRTC बस
Next Article मां ब्रजेश्वरी हर लेती हैं क्षेत्र पर आने वाले सब कष्ट, भविष्य की घटनाओं को लेकर पहले ही मिल जाती हैं जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?