बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- उप तहसील नम्होल में गंदगी का साम्राज्य पसरा हुआ है। यहां पर सफाई व्यवस्था इस तरह से चरमराई हुई है । यहां आने वाले लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। हालांकि उप तहसील नम्होल में सफाई कर्मी की तैनाती की गई थी। लेकिन अब इस कर्मी को अन्य जिला जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी को डेपुटेशन पर यहां से भेजा गया है। जिसके चलते अब उप तहसील परिसर में अधिकतर गंदगी पसरी रहती है। लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उधर ग्राम पंचायत घ्याल के उपप्रधान देश राज ने कहा कि सफाई कर्मी नहीं होने के चलते उप तहसील नम्होल में गंदगी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके।
