राकेश, ऊना: दिव्यांग जनों को अपनी प्रतिभा दिखाने ओर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए शुक्रवार को ऊना में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में दौड़, लांग जंप, खो-खो ओर अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई।
खेल अधिकारी चंद्र मोहन ने बताया कि सामान्य बच्चों को लेकर अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित होती रहती है, लेकिन दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत कम गतिविधियां होती है। दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह मुख्यधारा में लाना इस खेल प्रतियोगिता का मकसद हैं,क्योंकि यह बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह खेलों में बढ़-चढ़कर आगे बढ़ सकते हैं। यही वजह है कि युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है, ताकि दिव्यांग बच्चे इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा कर खेलों में भी आगे बढ़ सकें।
