मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू – ऐतिहासिक गांव मलाना के साथ लगते अतोदंग में एक मकान जलकर राख हो गया है । हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान होने की जानकारी नहीं है , लेकिन मकान मालिक को इस घटना में लाखों के नुकसान होने की जानकारी है। घटना बीती देर रात को पेश आई , जब घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था । परिवार देवता के कार्य में शामिल होने के लिए मलाणा गांव गए थे और पीछे से देर रात को अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इस मकान के निचली मंजिल में बनाई गई गौशाला में 30 भेड़ बकरियां थी, जिन्हें लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है। लेकिन बाकी सामान को नहीं बचाया जा सका है। घटना की जानकारी हालांकि दमकल विभाग और प्रशासन को दी गई है, लेकिन घटनास्थल तक सड़क ना होने के कारण दमकल विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में पूरा मकान जलकर राख हो गया।
मलाना के अतोदंग में मकान जला, भेड़ बकरियों को पड़ोसियों ने निकाला सुरक्षित
Leave a comment
Leave a comment
