नाहन : देवेन्द्र कुमार- आईटीआई ट्रेड पंप ऑपरेटर एसोसिएशन की आज जिला मुख्यालय नाहन में राज्य अध्यक्ष हरचरण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी इन कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर भी मंथन किया गया।
आईटीआई ट्रेड पंप ऑपरेटर एसोसिएशन की हुई बैठक
आईटीआई ट्रेड पंप ऑपरेटर एसोसिएशन राज्य अध्यक्ष हरचरण सिंह ने बताया कि यह बैठक विशेषकर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित की गई है। पुरानी कार्यकारिणी की समय सीमा समाप्त होने के चलते बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में भुवन तोमर को प्रधान बनाया गया और परमजीत को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर भी मंथन किया गया। जिसमें डिनोटिफाई हुए दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन न मिलने को लेकर चर्चा की गई और आगामी रणनीति बनाई गई।
हरचरण सिंह ने बताया कि हाल ही में डिनोटिफाई हुए दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को समय से वृत्तमण्डल में दस्तावेज जमा न होने के कारण वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर जल्द ही अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक की जाएगी । इसके अलावा कर्मचारियों कि वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। इसके बावजूद भी यदि समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन द्वारा जलशक्ति विभाग के प्रमुख के माध्यम से सरकार के समक्ष भी अपनी मांगों को रखा जाएगा।
