मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश के जिला चंबा में होली पुल टूटने के बाद अब शनिवार रात को एक ओर लूणा पुल गिर गया हैं। चंबा में लगातार पुलों के गिरने का यह सिनसिला लगातार जारी हैं जिससे लोग भी डरे हुए हैं। वहीं शनिवार रात को चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लूणा पुल गिरने से जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर पूरे विश्व से सड़क संपर्क से कट गया हैं।
भरमौर की 31 पंचायतों को जोड़ने वाला यह कल रात अढ़ाई बजे के करीब भू स्खलन के चलते टूट गया हैं। ग़नीमत यह रही की इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को भी भरमौर की होली तहसील में बैली ब्रिज के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया हैं।
