By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 15 कि.मी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी..राज्यपाल ने शुंगल टनल का किया निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 15 कि.मी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी..राज्यपाल ने शुंगल टनल का किया निरीक्षण
himachalNews

15 कि.मी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी..राज्यपाल ने शुंगल टनल का किया निरीक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/21 at 6:54 PM
Share

सोलन,भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज सोलन जिले के निकट कैथलीघाट स्थित शिमला बाईपास टनल 1 पोर्टल 2 शुंगल,शिमला का दौरा किया।उन्होंने टनल निर्माण का निरीक्षण किया और परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।बता दे कि 28.5 किलोमीटर लम्बे फोर लेनिंग ऑफ शिमला बाईपास (पैकेज-1 और 2) में 10.6 किलोमीटर लम्बी कुल 10 टनलों का निर्माण किया जाएगा और इसमें बड़े ब्रिज व वायाडक्ट 27 होंगे।इस परियोजना पर कुल 4800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने आज बायपास के टनल 1 के बाएं टयूब का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के समापन के बाद,कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी लगभग 15 किमी कम हो जाएगी और यात्रा का समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी।उन्होंने कहा कि इस टनल के निर्माण से एनएचएआई ने लगभग 5000 पेड़ो को काटने से बचाया है तथा पहाड़ी का कटाव भी बचा है।यह टनल पहाड़ी इलाके में सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वाहनों के ईंधन में बचत होगी, जिससे वायु प्रदूषण एवं कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी तथा 10 टनलों पर लगभग 22500 पेड़ कटने से बचाए जायेंगे।

यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना

भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधीकरण के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने राज्यपाल को शुगल टनल के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि दोनों फेज़ के टनल की कुल लम्बाई 1410 मीटर है और इस टनल के जनवरी 2025 तक पूरा होने की संभावना है,जिसपर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि शिमला बाईपास के कैथलीघाट से ढल्ली तक 4 लेनिंग की परियोजना की कुल लागत 4800 करोड़ रुपये है।यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा,उपायुक्त मनमोहन शर्मा,पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

TAGGED: Solan Governor inspected Shungal Tunnel
Chandrika August 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी, नकली पुलिस अफसर ने किए मैसेज और फोन
Next Article कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री… जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?