By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी, नकली पुलिस अफसर ने किए मैसेज और फोन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी, नकली पुलिस अफसर ने किए मैसेज और फोन
himachalNews

सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी, नकली पुलिस अफसर ने किए मैसेज और फोन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/21 at 6:35 PM
Share

धर्मशाला,राहुल चावला (TSN)-भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी भरे फोन और मैसेज आने से हिमाचल के सियासी गलियारों में हडक़ंप मच गया है। खुद को मुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताकर शातिर ने मैसेज और वीडियो कॉल करके सुधीर शर्मा को धमकाने का प्रयास किया। इस पर धर्मशाला से विधयक सुधीर शर्मा ने एसपी कांगड़ा को उक्त व्यक्ति की डिटेल सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

चार महीने में तीसरी बार ऐसा हुआ

शिकायत पत्र में सुधीर शर्मा ने कहा है कि फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम हेमराज कोली बता रहा है।वह खुद को मुुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बता रहा है।उक्त व्यक्ति ने सुधीर शर्मा को यह कहकर धमकाया कि आपके खिलाफ 17 एफआईआर हुई हैं।शातिर यहीं नहीं रुका,उसने सुधीर शर्मा से यह भी कहा कि वह हर घंटे बाद बताएं कि वह क्या कर रहे हैं।उसने सुधीर शर्मा से उनकी लोकेशन तक मांग ली। यह कहकर भी धमकाया कि अगर उसकी बात न मानी, तो मुंबई पुलिस उनके सारे नंबर बंद कर देगी और उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

विधायक सुधीर शर्मा ने शिकायत पत्र सौंपने के बाद बयान में कहा कि जिस नंबर से फोन आ रहे हैं,वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं। यह नंबर उनकी लिस्ट में भी नहीं है।सुधीर शर्मा ने कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।पिछले चार-पांच माह में यह ऐसा तीसरा घटनाक्रम है।पहले रक्कड़ में उनके मकान की ड्रोन से रैक्की की गई, उसके बाद चुनावों के समय धमकियां दी गई।इसी कड़ी में अब मुंबई से इस तरह के मैसेज और फोन आने से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है।सुधीर शर्मा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अभी तक एक भी मामले में पड़ताल सही से नहीं हो पाई है।दूसरी ओर सुधीर शर्मा को इस तरह की धमकियां मिलने पर जनता में भारी रोष है।धर्मशाला के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस घटनाक्रम की निंद करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

मैं डरने वाला नहीं हूं,काम से है मेरी पहचान:सुधीर शर्मा

सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी पहचान उनके काम से है। वह ऐसी किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।ऐसी ताकतें कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी। वह जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। काम करते रहेंगे।

TAGGED: Dharmshala MLA Sudhir sharma
Chandrika August 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 37 दिनों के लिए हफते में दो दिन, दो घंटों के लिए रहेगा बंद चंडीगढ़-मनाली NH
Next Article 15 कि.मी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी..राज्यपाल ने शुंगल टनल का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?