विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में सोमवार को बच्चों की उपस्थिति में स्काउट और गाइड तृतीया सोपान सर्टिफिकेट का वितरण प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया। भरवाईं स्कूल के 4 स्काउट ने जिला स्तर पर आयोजित 5 दिवसीय तृतीया सोपान कैंप में स्काउट मास्टर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में भाग लिया ओर कैंप में सफ़लता प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बच्चों को स्काउट और गाइड के महत्व के बारे में बताया ओर बच्चों को इस में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेंदर कुमार ,राकेश कुमार ,राजीव कौशल,सुनील कुमार,बलभद्र ,राजीव कुमार , रेणु सरोच, कुमारी शैलजा,ललित मोहन,धीरज,अछरा देवी,सतवीर सिंह ,अनिता भारद्वाज,मनोज कुमार,किरण बाला, इंदु बाला,रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
