बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज असुर-2 में बिलासपुर के जुनैद इकबाल ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज के माध्यम से जुनैद ने फिल्मी दुनिया में एक शानदार पारी की शुरुआत की है। यह वेब सीरीज जिओ सिनेमा पर प्रसारित हो रही है और इसके करीब 8 एपिसोड हैं।
क्राइम और थ्रिलर बेस इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, विशेष बंसल, रिद्धी डोगरा और शारिब हाशमी ने निभाया है। इस सीरीज का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर ओनी सेन ने किया है। इस वेब सीरीज में जुनैद इकबाल ने आयुष नामक लड़के का किरदार निभाया है। जो काफी महत्वपूर्ण किरदार है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। जुनैद का इस वेब सीरीज में चयन ऑडिशन के माध्यम से हुआ था। जुनैद इकबाल हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में 11वीं कक्षा नॉन मेडिकल के छात्र हैं और पूर्व शिक्षा केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं से हुई है।
