राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जिला कांगड़ा में मतदान केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूर्ण किया जा चुका हैं। बूथ लेवल अधिकारियों की हाउस टू हाउस विजिट आर्गेनाइज की गई थी, जिसके तहत इलेक्टोरल रोल में 7500 लोगों को एड किया गया हैं। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्पेशल समरी रिवीजन 17 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच की जाएगी, जिसके तहत इलेक्टोरल रोल की वेरिफिकेशन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
डीसी ने कहा कि पूर्व में धर्मशाला में विभिन्न स्थानों पर ईवीएम को रखा जाता था, लेकिन ईवीएम के लिए निर्मित भवन के तैयार होने पर सभी स्थानों को खाली करके एक जगह दाड़ी स्थित भवन में ईवीएम को रखा गया हैं जहां 2900 ईवीएम सेटस उपलब्ध हैं। ईवीएम की चेकिंग का प्रथम चरण 16 सितंबर से शुरू किया जा रहा हैं जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इंजीनियर्स और जिला प्रशासन की टीमों की ओर से ईवीएम की प्रथम चरण की चेकिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुमानत: 40 दिनों के भीतर इन ईवीएम को चेक कर लिया जाएगा और जो डिफेक्टिव ईवीएम होंगी, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग को वापिस भेजा जाएगा और जो ईवीएम सही पाई जाएंगी, उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों हेतू यहां रिटेन किया जाएगा।
