मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल की पस्सल पंचायत में 9 साल की मासूम की मौ+त को लेकर हंगामा बरप गया है। ननिहाल पक्ष ने मासूम की मौ+त के लिए पिता को जिम्मेवार ठहराते हुए खूब हंगामा बरपाया है। अभी तक श+व का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
करीब एक माह पहले ही हुई थी मासूम की मां की मौ+त
ग्रामीणों ने चौंतड़ा के पास एनएच पर चक्का जाम करके रखा हुआ है। इससे पहले गुस्साए लोगों ने घर के आंगन में ही अंतिम संस्कार करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि पस्सल पंचायत की इस नौ वर्षिय मासूम की पीजीआई में उपचार के दौरान मौ+त हो गई। इस बच्ची की मां का एक महीना पहले ही देहांत हुआ है। पहले पत्नी और अब बेटी की मौ+त के बाद मामला गर्मा गया है। कुछ दिन पहले नौ साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान इसकी मौ+त हो जाने पर परिजनों ने मामला जोगिंद्रनगर पुलिस के ध्यान में लाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चंडीगढ़ में ही श+व का पोस्टमार्टम करवाया। शनिवार को पस्सल पंचायत में पुलिस के पहरे में जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी ग्रामीणों व ननिहाल पक्ष ने हंगामा शुरू कर मां बेटी की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाकर पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई। माहौल तनावपूर्ण होता देख स्थानीय पुलिस को मामले को शांत करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मासूम की मौ+त का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस के पहरे में श+व का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
