अरविंदर सिंह, हमीरपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को हमीरपुर ज़िला कांग्रेस ने शहीदी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान महात्मा गांधी की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, हमीरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस किसान सेल्फ अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास शहंशाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई हैं।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की ओर से दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया गया था जिस पर चलने के लिए सभी कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज शपथ भी ली हैं।
हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया हैं। उन्होंने कहा कि आज ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो रहा हैं और उन्होंने देश के लोगों को आपसी भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ाया हैं।
