धर्मशाला : राहुल चावला- खेल नगरी धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-11 एवं अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडल दंडाधिकारी अधिकारी धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने किया। मिनी व सब जूनियर प्रतियोगिता में जिला भर के खिलाड़ी भाग ले रहे है, जोकि दो दिनों तक जारी रहेगा।
इस मौके पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि आज भारत खेल में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न खेलों में भारत ने नाम कमाया है, अब युवा पीढ़ी बेहतर खेल दिखाएगी, जिससे हम ओर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में खेल की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला से इंटरनेशनल स्तर पर भी खिलाड़ी पहुंचेंगे, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बच्चों को बेहतरीन खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न मैचों में अपना दमखम दिखाया। विशेष अतिथि पांडव राम गुरदास ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
