मंजूर पठान, चंबा(TSN): हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में जहां भारी बारिश के चलते मानसून के सीजन में काफी नुकसान हुआ हैं। वहीं दूसरी और इसका सीधा-सीधा असर आम लोगों पर भी पड़ा हैं। बता दे की चंबा जिला के तहत आने वाले भटियात विधानसभा क्षेत्र में कई लोग बेघर हो गए हैं जिनके घर भारी बारिश के चलते टूट गए हैं और कई घरों में दरारें आने से लोगों की मुश्किलात बड़ी हैं। उसी को देखते हुए आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें 130000 स्वीकृत राशि प्रदान की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन परिवारों को नुकसान हुआ है और जो परिवार बेघर हुए हैं सरकार उन्हें जमीन भी मुहैया करवाएगी। इसके लिए भी विधानसभा में बात की जाएगी और घर बनाने के लिए भी सरकार की तरफ से सहायता की जाएगी।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने विधानसभा के क्षेत्र में है और पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि वह विधानसभा सत्र के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों की बात रखेंगे। उन्होंने कहा है कि भारी बारिश के चलते भटियात विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान झेलना पड़ा हैं।
