संजु चौधरी, शिमला: उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक शिमला में आयोजित की गई। इस त्रैमासिक बैठक में जिला में बैंकों के माध्यम से लोगों तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समीक्षा की गई और उपायुक्त की ओर से बैंकों को उचित निर्देश भी दिए गए ।
जिलाधीश ने बैठक में जिले के बैंकों को निर्देश दिए हैं कि बैंकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक अधिक कार्य करें व लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें पर्याप्त सहयोग उपलब्ध करवाएं। आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुरूप समय पर ऋण उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक(LDM ) भीमा दत्ता ने बताया गया कि जिले में वार्षिक ऋण कार्यक्रम के तहत दिए गए लक्ष्य का 80 फीसदी दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया गया हैं ओर एमएसएमई में 102 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों की ओर से आने वाले समय में लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आम जनों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने से ही यह जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं और इसमें ग्रामीण करदाताओं तक पहुंचाने के लिए पंचायतों की मदद ली जाएगी । उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्रीय पेंशन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
