सोलन : योगेश शर्मा – विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जिला स्तरीय डॉक्टरों की ट्रेनिंग का आयोजन सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सभागार में किया गया , जहां पर सीएमओ सोलन डॉ राजन उप्पल ने इस बैठक की अध्यक्षता की। वही जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सोलन डॉ अजय सिंह ने आगामी दिनों में किए जाने वाले इस अभियान को लेकर डॉक्टरों के साथ विचार सांझा किए ।
डॉ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जिला स्तरीय डॉक्टरों की ट्रेनिंग का आयोजन सोलन में किया गया था। जिसमें 10 डॉक्टर को ट्रेनिंग दी गई है और यह डॉक्टर आने वाले समय में इस ट्रेनिंग को आगे भी ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से स्पर्श लैप्रेसी अभियान की शुरुआत जिला में की गई है जो कि 14 फरवरी तक चलने वाला है । इसके तहत स्कूलों में भी इसके प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्य किया जाएगा । जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं स्कूल प्रशासन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग सोलन करवाएगा।
