By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
himachalNews

25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/19 at 5:32 PM
Share
Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को निर्वाचन विभाग, विभिन्न विभागों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी और इसी दिन को वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष आयोग के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा “माई इंडिया, माई वोट – सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी” थीम निर्धारित की गई है।
गंधर्वा राठौड़ ने सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए कि इसी थीम को केंद्र में रखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में विशेष रूप से नए और युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।
समारोह के दौरान उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त उपमंडल स्तर तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जिला प्रशासन इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा।
TAGGED: Hamirpur DC
Chandrika January 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पौहज पंचायत के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त हमीरपुर से की भेंट, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर जताई चिंता
Next Article शिमला में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था पर भाजपा का हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?