नाहन : देवेन्द्र कुमार- भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला भर से बड़ी संख्या में कवियों ने हिस्सा लिया।
जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि कवि सम्मेलन में जिला भर से विभिन्न विधाओं से जुड़े कवियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों को लेकर अपनी कविताएं प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कुल 40 कवि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के कवि सम्मलेन, मासिक गोष्ठियां व साहित्यिक सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है।
