अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर के राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में शनिवार से जिला हमीरपुर बैडमिंटन संघ की ओर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला के लगभग 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर 35 ,40, 45, 50, 60 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पहली बार महिला वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता खिलाड़ी आगामी दिनों में ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में एकल मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिनमें विजेता व उप विजेता खिलाड़ी 15 से 17 फरवरी तक ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे । उन्होंने बताया कि वेटरन वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभिन्न स्थानों से आए हैं और उन में खासा उत्साह देखने को भी मिल रहा हैं।
