मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र के ची पंचायत में लैंड स्लाइड होने से स्कूल के भवन को नुकसान हुआ हैं। लैंडस्लाइड होने से स्कूल के दो कमरों को नुकसान हुआ हैं। एक कमरे में भारी भरकम चट्टान आने से कमरे में रखा सारा समान टूट गया हैं। उसके अलावा दीवारों को भी नुकसान हुआ हैं। गनीमत यह रही की शीतकालीन स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं ऐसे में जब यह हादसा हुआ तो उस समय स्कूल में छात्र मौजूद नहीं थे।
अब जब इस हादसे से स्कूल के दो कमरों ही हालत खराब हो गई हैं तो ऐसे ने जब 13 फ़रवरी से स्कूल खुलेंगे तो ऐसे में बच्चों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि चुराह प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम यहां भेजी है जो रिपोर्ट तैयार करने के बाद प्रशासन को सौंपेग। उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच चुराह विधान सभा क्षेत्र के विधायक हंस राज ने भी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं की जल्द स्कूल की मरम्मत करवाई जाए जो भी स्कूल के लिए सहायता होगी वो अपनी निधि से जल्द ज़ारी करेंगे, ताकि बच्चों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
चुराह विधान सभा क्षेत्र के विधायक हंस राज ने कहा की भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ हैं और कई जगह मार्ग भी बंद हो रहे हैं,ऐसे में एक लैंड स्लाइड से मिडल स्कूल ची का भवन टूट गया हैं। उन्होंने कहा कि मैंने प्रशासन को भी कहा है की वो तुरंत इसमें उचित कार्यवाही करें और स्कूली बच्चों के लिए व्यवस्था करें। इसके लिए बतौर विधायक जो भी सहायता होगी हम करने को तैयार हैं और मैंने उस पंचायत के प्रधान,उप प्रधान से भी बात की है ताकि व्यवस्था जल्द ठीक हो सके।
