संजीव महाजन,नूरपुर: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का कार्य चला हुआ जिसमें 32 मील में फोरलेन कंपनी की ओर से खोदी गई पहाड़ी का मलबा बारिश होने पर राजमार्ग पर गिर रहा है जिस कारण अकसर ही मार्ग यहां बाधित हो रहा हैं। 9 अगस्त को भी मार्ग से वाहन बड़ी मुश्किल से गुजरे थे कि गुरुवार सुबह ही यहां ल्हासा गिरने के कारण मार्ग 7 बजे से बंद हो गया,जिसके चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
ल्हासा गिरने के कारण खड्ड की तरफ का मार्ग धंस गया हैं, जबकि एक तरफ का मार्ग खोला गया लेकिन वाहन कीचड़ में वाहन फंसते रहे। जेसीबी से धक्का लगाकर वाहनों को निकाला गया। रास्ते के हालातों को देखते हुए स्कूली बच्चों की बसें वापिस बच्चों को घर छोड़ गईं। इसके साथ सरकारी व निजी बसें भी जाम में फंसी रहीं।
कीचड़ ज्यादा होने के चलते वाहनों को निकलने में 10 से 15 मिनट लग जा रहे हैं। हालांकि फोरलेन कंपनी की ओर स्व मलबे को हटाने के लिए पोकलेन से कार्य किया जा रहा है पर जितना मलबा मशीनरी हटा रही है, उतना मलबा फिर गिर रहा हैं ओर अभी तक भी जाम की स्थिति वहां बनी हुई हैं।
