By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों का मंडलायुक्त शिमला ने लिया जायजा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों का मंडलायुक्त शिमला ने लिया जायजा
himachal

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों का मंडलायुक्त शिमला ने लिया जायजा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/10 at 11:56 AM
Share

किन्नौर (अनिल कुमार): विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों का जायजा मतदाता सूची प्रेक्षक प्रियतु मंडल एवं मंडलायुक्त शिमला ने लिया। इस दैरान उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिहित अधिकारियों से अभी तक प्राप्त प्ररूप-6,7 व 8 को भारत निर्वाचन आयोग के गरूड़ एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जिन्होंने स्थान परिवर्तन किया है उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।

उन्होंने पर्यावेक्षकों को कहा कि प्ररूप- 6 7 8 को भरवाते समय सभी औपचारिकताएं पूर्ण करवाएं ताकि इन्हें गरूड़ ऐप पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने मतदाता सूची प्रेक्षक को बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) व उत्सव के तहत शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़-नाटक व मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत रिकांगपिओ स्थित चौक पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सैल्फी प्वांइट स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, सहायक आयुक्त राजिंद्र कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिंह, कांगेस के भागरथ, बसपा के अनिल कपूर सहित जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: assembly elections, Divisional Commissioner Shimla, Kinnaur, Review, voter lists
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पतलीकूहल में एसीसी-हिम इकोब्रिक्स के नए प्लांट ‘ग्रीन बिल्ड़िग सेंटर का उद्घाटन
Next Article सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की गीत संगीत के माध्यम से लोगों को दी जा रही जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?