बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा सेक्टर के पूर्व छात्र दिव्यांश भारद्वाज का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को स्कूल में दिव्यांश भारद्वाज केे लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
दिव्यांश भारद्वाज का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुए स्वागत कार्यक्रम में दिव्यांश व उनकी माता बिंदु शर्मा को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत संगठन मंत्री ज्ञान चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिव्यांश भारद्वाज ने बताया कि भारतीय सेना में कमिशन ऑफिसर के रूप में हुआ है। उनकी ट्रेनिंग अप्रैल माह में चेन्नई में शुरू होगी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।
