अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कहते हैं की डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। इसी बात को सार्थक कर दिखाया है हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने। इन चिकित्सकों ने जिंदगी की जंग हार चुके अभिनव को ना केवल जीवनदान दिया हैं, बल्कि अभिनव की खोई हुई आवाज भी उसे लौटा दी हैं। मेडिकल कालेज में गंभीर हालत में उपचार के लिए पहुंचे सरकाघाट के युवक अभिनव का ईएनटी के चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर सबको हैरान कर दिया हैं।
मेडिकल कालेज हमीरपुर में नेपाली मूल के एक युवक अभिनव का गला कट जाने से जान जाने का खतरा बना हुआ था, लेकिन मेडिकल कॉलेज में तैनात ईएनटी चिकित्सक डॉ. अमित सैनी ने अपनी टीम के साथ सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई हैं। ऑपरेशन के बाद अब युवक दोबारा से सही तरीके से बोल पा रहा हैं। मरीज अभिनव ने बताया कि हमीरपुर में उपचार के लिए आए थे और लगता नहीं था कि बच पाएंगे लेकिन चिकित्सकों की ओर से ऑपरेशन करके उनकी जान बचा। इतना ही नहीं बल्कि उनकी आवाज भी वापिस लौट आई हैं।
अभिनव के पिता हिमपाल ने बताया कि सुबह पांच बजे के समय उनका बेटा गिर गया। गिरने से गला कट गया। ऐसे में उसे गंभीर हालत में सरकाघाट से रैफर करके हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उन्होंने बताया कि बेटे के बचने की उम्मीद बहुत कम थी लेकिन चिकित्सकों की ओर से ऑपरेशन करने बाद उनके बेटे की जान बचाई और अब उसकी आवाज भी लौट आई हैं। उन्होंने चिकित्सकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उम्मीनहीं थी कि आवाज वापिस आएगी लेकिन अब आवाज भी वापिस आई है जिससे सभी चिकित्सकों के वे बहुत आभारी हैं।
ईएनटी चिकित्सक डॉ. अमित सैनी ने बताया कि 22 वर्षीय युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए आया था और एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद युवक को ठीक किया गया। ऑपरेशन सफल होने से युवक अब ठीक से बोलने में सक्षम हो गया हैं। उन्होंने बताया कि अमूनन ऐसे मामलों में मरीज को जान को खतरा बना होता हैं और ऑपरेशन करना भी कठिन होता हैं, लेकिन मेडिकल कालेज की टीम के सहयोग से ऑपरेशन को बनाया गया,जिससे युवक की जान बचने के साथ-साथ आवाज भी लौट आई हैं।
वही ईएनटी एचओडी प्रो. एसएस डोगरा ने बताया कि गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को त्वरित उपचार दिया गया था और ऑपरेशन करने के लिए भी चिकित्सकों ने बडी मुश्किल से काम किया हैं जो कि सफल रहा हैं। उन्होंने बताया कि मरीज अब बोल रहा हैं और ऑपरेशन सफल रहा हैं।
मेडिकल कालेज हमीरपुर की प्रिंसीपल डॉ. सुमन यादव ने कहा कि ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने बढ़िया काम करते हुए युवक की जान बचाई हैं और ऑपरेशन के बाद आवाज भी लौटाई हैं। उन्होंने ईएनटी विभाग के सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज ने इस तरह का ऑपरेशन करके बेहतर काम किया हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की कोशिश रहती है कि हर प्रकार के ऑपरेशन यही पर हो और मरीजों को अन्य जगह पर रैफर न किया जाए।
