सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- एनपीए बहाल करने समेत अन्य प्रमुख पांच मांगों को लेकर आज 32वें दिन भी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों द्वारा काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और ओपीडी में सेवाएं दी जा रही है,लेकिन अब कल मंगलवार से डॉक्टर ढाई घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रहने वाले हैं।
पैन डाउन स्ट्राइक के दौरान वे सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:00 तक अस्पताल में सेवाएं नहीं देंगे। वहीं सोमवार को हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन सोलन इकाई के प्रधान डॉक्टर कमल अटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी उन्हें पिछले साल की तरह सरकार की ओर से सिर्फ लॉलीपॉप मिला है।उन्होंने कहा कि आज 32 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार से वार्ता के बाद भी कोई बात नहीं बनी है और अब उन्हें मजबूरन कल से पैन डाउन स्ट्राइक पर जाना पड़ रहा है,इस दौरान वे सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:00 तक ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे लेकिन इमरजेंसी सेवा उनके द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब भी अगर सरकार नहीं जागती है और उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। बता दें कि डॉक्टर लगातार प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन कर रहे है।
