नूरपुर :संजीव महाजन (TSN)-प्रदेश के मैदानी इलाकों मे लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है.जिला कांगड़ा के मैदानी क्षेत्र नूरपुर,ज्वाली, फतेहपुर इन्दौरा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने का सिलसिला रविवार ही शुरू हो गया था. मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने मौसम के बदलाव को लेकर दो तीन दिन पहले ही चेतावनी जा कर दी थी.
मौसम विभाग द्वारा 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक मौसम में बदलाव रहने को लेकर ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में रेडअलर्ट और मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है । नूरपुर व आसपास क्षेत्रों में सोमवार सुबह से रुक रुक कर बारिश पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है, इससे तापमान में गिरावट हुई इन क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चल रही है इसके साथ ही ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कल से बर्फबारी का सिलसिला शुरू है ।यह बारिश किसानों व बागवानों के लिए फायदेमंद सिद्ध होने की संभावना जताई गई है.
