By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डॉ राजीव बिंदल बोले…पूर्व सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही मौजूदा सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डॉ राजीव बिंदल बोले…पूर्व सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही मौजूदा सरकार
himachalpolitical

डॉ राजीव बिंदल बोले…पूर्व सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही मौजूदा सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/08 at 4:33 PM
Share

नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार द्वारा पूर्व की सरकार में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नाहन मेडिकल कॉलेज का काम रुकना मौजूदा सरकार की नाकामी

राजीव बिंदल ने कहा कि 6 जनवरी को नाहन दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उन विकास कार्य के उद्घाटन किए गए जो पूर्व की भाजपा सरकार में पूरे हो चुके थे । वहीं मुख्यमंत्री ने कई ऐसे शिलान्यास किए हैं,जिनके लिए पूर्व सरकार के समय में बजट उपलब्ध करवाया गया था । ऐसे में सीधे तौर पर पूर्व सरकार में हुए कार्यों के श्रेय लेने की कोशिश यहां पर की गई है। उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी पर 18 करोड़ की लागत से बने जिस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया उसका निर्माण पूर्व की भाजपा सरकार के समय में पूरा हो चुका था।वही गाड़ा भूड्डी में जिस पेयजल सिंचाई योजना की आधारशिला रखी गई उसका बजट भी पूर्व सरकार के समय में स्वीकृत हुआ था। डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नाकामयाबी के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है और ठेकेदार यहां से काम छोड़कर जा चुके हैं । वहीं उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के लिए 70 करोड रुपए की राशि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दी गई है,मगर इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है । वही मातृ शिशु अस्पताल के लिए भी 20 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं, उसका कार्य भी अभी सरकार शुरू नहीं करवा पाई है।

प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप

राजीव बिंदल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला में पूर्व सरकार के समय मे लगी विभिन्न योजनाओं की 50 के करीब उद्घाटन व शिलान्यास पट्टीकाओं को तोड़ा गया है,जो बेहद निंदनीय है । उन्होंने कहा कि इस बारे में डीसी सिरमौर को भी पत्र लिखा गया है और इन पट्टिकाओं को दोबारा स्थापित करने की मांग की जा रही है।

TAGGED: Dr. Rajeev Bindal, Nahan BJP state president
Chandrika January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंडोह में 21 करोड़ से बनेगा स्टील ट्रश ब्रिज..अपने मौजूदा स्थान से तीन मीटर उपर बनेगा ये पुल
Next Article बीजेपी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर कसी कमर,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा पदाधिकारी बैठक में दिए दिशा निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?