By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह में 21 करोड़ से बनेगा स्टील ट्रश ब्रिज..अपने मौजूदा स्थान से तीन मीटर उपर बनेगा ये पुल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह में 21 करोड़ से बनेगा स्टील ट्रश ब्रिज..अपने मौजूदा स्थान से तीन मीटर उपर बनेगा ये पुल
himachalNews

पंडोह में 21 करोड़ से बनेगा स्टील ट्रश ब्रिज..अपने मौजूदा स्थान से तीन मीटर उपर बनेगा ये पुल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/08 at 3:58 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-पंडोह में बरसात के कारण ढह चुके 100 साल पुराने लाल पुल के स्थान पर अब स्टील ट्रश ब्रिज बनाया जाएगा। यह पुल अपने मौजूदा स्थान से तीन मीटर उंचाई पर बनेगा और इसके लिए 21 करोड़ का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग थलौट डिविजन ने इसकी 21 करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है।

पुल को तीन मीटर और उंचाई पर बनाने के पीछे विभाग का यही मकसद है कि अगर भविष्य में फिर कभी ऐसी बाढ़ आती है तो पुल को नुकसान होने से बचाया जा सके। इसके लिए दोनों तरफ 100 मीटर का अप्रोच रोड़ भी बनाया जाएगा। विभाग ने इसका सर्वे भी कर लिया है। इस अप्रोच रोड़ पर बड़े-बड़े डंगे लगाए जाएंगे ताकि पुल की उंचाई तक गाड़ियों को पहुंचाया जा सके। पहले जो पुल था उसे लोहे के रस्सों के सहारे टिकाया गया था और यह एक सस्पेंशन ब्रिज था। अब इसके स्थान पर स्टील ट्रश ब्रिज बनाने की प्रपोजल भेजी गई है। लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि पहले पुल की पीपीआर बनाकर भेजी थी। इसी के आधार पर पुल की डीपीआर मांगी गई थी जोकि 21 करोड़ की बनाकर भेज दी गई है। पुल की उंचाई तीन मीटर बढ़ाई गई है। जैसे ही सरकार की तरफ से धन की स्वीकृति होगी तो पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

एक दर्जन पंचायतें और पंडोह बाजार के लोग पुल के इंतजार में

100 साल पुराने लाल पुल के टूट जाने के बाद पंडोह बाजार और इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों के लोग इसके बनने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं और बार-बार सरकार से मांग भी उठा रहे हैं। इलाका बदार के लोगों को पंडोह बाजार तक आने में पांच किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है । जबकि लोगों के बाजार न आने के कारण पंडोह बाजार की आर्थिकी पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि लोग बार-बार सरकार से इस पुल को जल्द से जल्द बनाने की गुहार लगा रहे हैं।

TAGGED: Mandi pandoh, Steel truss bridge
Chandrika January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर…सालाना कमा रही है अढ़ाई से तीन लाख
Next Article डॉ राजीव बिंदल बोले…पूर्व सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही मौजूदा सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?