By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम ने की समीक्षा बैठक…टांडा और शिमला मेडिकल कॉलेजो में सैंकड़ों पद भरने की मंजूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > सीएम ने की समीक्षा बैठक…टांडा और शिमला मेडिकल कॉलेजो में सैंकड़ों पद भरने की मंजूरी
healthhimachal

सीएम ने की समीक्षा बैठक…टांडा और शिमला मेडिकल कॉलेजो में सैंकड़ों पद भरने की मंजूरी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/03 at 5:01 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ.राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा,जिला कांगड़ा और इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला की समीक्षा बैठक की.उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थानों को भविष्य की जरूरतों और तकनीक के आधार पर सुदृढ़ करने और संसाधन सृजन पर बल दिया।उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर विषयों की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

छह मरीजों के अनुपात पर होगी एक स्टाफ नर्स तैनात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कमियों को चिन्हित कर उनका उचित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणात्मक चिकित्सा देखभाल के लिए छह मरीजों के अनुपात पर एक स्टाफ नर्स तैनात की जाएगी।मुख्यमंत्री ने डॉ.राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों से परामर्श के लिए प्रतीक्षा अवधि कम की जाएगी और परामर्श अवधि बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। मरीजों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण कांउटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को चिकित्सक से परामर्श के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। बैठक में बताया गया कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2023 में मेडिसिन विभाग में 72,069 मरीजों, ऑर्थोपेडिक्स में 56,124, जनरल सर्जरी में 25,856 मरीजों सहित सभी विभागों में कुुल 6,05,489 मरीजों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।

चिकित्सा महाविद्यालयों में दी जाएंगी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री ने टांडा महाविद्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 100 बिस्तर क्षमता का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ विकसित किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही कार्यशील कर दिया जाएगा तथा बीएससी नर्सिंग कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल तथा अन्य श्रेणियों के विभिन्न पदों को भरने की स्वीकृति भी दी।सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला की समीक्षा करते हुए इसमें विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन और लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित सभी निर्णय व्यापक स्तर पर जन कल्याण भावना के दृष्टिकोण से लिए जाएं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न भवनों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 में इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में 1,43,291 मरीजों, आर्थोपेडिक्स विभाग में 85,161,जनरल सर्जरी विभाग में 77,012 मरीजों सहित सभी विभागों में 8,72,829 मरीजांे ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। सुक्खू ने कहा कि अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा को भी निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

TAGGED: Shimla Review meeting of Medical College
Chandrika August 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल
Next Article उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को अ*वैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया शुभारंभ

Ago

हर पंचायत में कचरा छंटाई शैड बनाने के निर्देश, 10 दिन में तैयार होगी प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया

Ago

चंबा-चुराह-किलाड़ मार्ग पर बड़ा फैसला, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

Ago

आईटीबीपी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पंचतत्व में विलीन, लुहणू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?